शांतिपूर्ण मशाल जुलूस पर दर्ज मामले पर युवा कांग्रेसी हुए दोष मुक्त


शांतिपूर्ण मशाल जुलूस पर दर्ज मामले पर युवा कांग्रेसी हुए दोष मुक्त
कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने इसे सच्चाई की जीत बताकर कांग्रेस नेताओं का सम्मान किया
सागर /जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में प्रदेश में बढ़ते महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रहे गैंगरेप,अत्याचार, बलात्कार एवं बड़ रहे अपराधों , असुरक्षा के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से जो युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला था प्रशासन ने बदले की भावना से उन कांग्रेसियों पर मामला दर्ज कर दिया था जिसमें पूर्व विधायक तरवर लोधी सहित 17 कांग्रेस जन पर मामला दर्ज़ हुआ था ।
महेश जाटव ने बताया कि आज प्रथम सत्र न्यायाधीश न्यायालय में उन सभी कांग्रेसियों को दोष मुक्त कर दिया है
महेश जाटव ने कहा कि भाजपा लोगों में खौफ पैदा करती है और उस खौफ के खिलाफ अगर आवाज उठाई जाती है तो कांग्रेसियों पर मामले दर्ज किए जाते हैं
यह सीधे तौर पर विपक्ष की आवाज को दबाने का और सच्चाई को कुचलने की कुटिल साजिश है अब अन्याय के खिलाफ लड़ना अपराध माना जाने लगा है भाजपाइयों से लोकतंत्र खतरे में आ गया है लेकिन कांग्रेसी डरने वाले नहीं है वह अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे ।
महेश जाटव ने कहा कि उक्त प्रदर्शन जब हुआ था उसकी लिखित अनुमति और पावती होने के बावजूद भी राजनीतिक दबाव में पुलिस ने यह कार्रवाई की थी आज उन कांग्रेसियों को दोषमुक्त किया गया इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने उन सभी कांग्रेसियों का सम्मान किया जो जनता की हक के लिए लड़ाई लड़ रहे थे जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, ने पहुंचकर कर उन सभी कांग्रेस के जांबाज साथियों को गले लगा कर उनके न्यायालय से दोषमुक्त होने पर बधाई देते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम था लेकिन सिर्फ सागर में बदले की भावना से कांग्रेसियों पर मामला दर्ज किया गया था मुक्त घटना मकरोनिया थाना क्षेत्र रजाखेड़ी चौराहे के पास की है जहां पुलिस ने केस 1004+17 बीएनएस की धारा 126 -2 और 191-2 और के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
उक्त आयोजन युवा कांग्रेस ने किया था जिनमें पूर्व विधायक तरवर लोधी, तत्कालीन युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे , सुरेंद्र चौबे , निखिल चौकसे ,जितेंद्र चौधरी,अशरफ खान, रिचा सिंह,राजा बुंदेला ,देवेंद्र कुर्मी, रोहित मांडले, अभिषेक गौर, हेमंत लारिया, अजय अहिरवार,अरबाज खान, नीलेश अहिरवार, संजय रोहितास सहित अन्य कांग्रेस जनों पर एफ आई आर की गई थी
जिसे न्यायालय से दोषमुक्त करार दिया गया न्यायालय में पैरवी एडवोकेट धनसींग अहिरवार और एडवोकेट रीतेश रोहित ने की इस अवसर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू, आनंद हैला उपस्थित थे

Leave a Comment

Read More