मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल की सौजन्य भेंट


मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल की सौजन्य भेंट

समाज उत्थान, शिक्षा, युवाओं के भविष्य और संगठन विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

सागर दिनांक 8 मई 2026: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास ‘मातेश्वरी’ पर मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने अपने साथियों सहित सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज हित, संगठन सशक्तिकरण तथा युवाओं के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान प्रभुदयाल पटेल ने मंत्री  राजपूत को संगठन की भावी योजनाओं, समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेशभर में समाज को संगठित करने की कार्ययोजना से अवगत कराया। वहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
समाज की एकता और शिक्षा पर दिया विशेष जोर
मंत्री  राजपूत ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता होती है। समाज के युवाओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और रोजगारोन्मुखी अवसरों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक पहल लगातार जारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से समाज में जागरूकता बढ़ती है तथा नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मंत्री श्री राजपूत ने नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
समाज हित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
बैठक के दौरान समाज के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं, युवाओं के कौशल विकास, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन, संगठन विस्तार तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
प्रभुदयाल पटेल ने कहा कि समाज के सहयोग और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं और समाजजनों में उत्साह
मंत्री निवास पर हुई इस सौजन्य भेंट के दौरान समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समाज हितैषी दृष्टिकोण और सहयोगात्मक भावना की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More