
जिला सागर | दिनांक : 09 जून 2026
साइबर सेल एवं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर फरियादियों को लौटाए गए
आज दिनांक 09.06.2026 को फरियादियों द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल टीम एवं थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए।
संयुक्त टीम की तत्परता एवं तकनीकी प्रयासों से कुल 05 फरियादियों के मोबाइल फोन रिकवर कर उन्हें वापस लौटाए गए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1,80,000/- है।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर फरियादियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने अथवा साइबर संबंधी किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।











