पीली कोठी वालें बाबा के उर्स की तैयारियां अन्तिम दौर में

पीली कोठी वालें बाबा के उर्स की तैयारियां अन्तिम दौर में

15 से 17 मई तक सम्पन्न होगा तीन दिवसीय सालाना उर्स।

सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा का 76 वां तीन दिवसीय सालाना उर्स 15 मई से 17 मई तक सम्पन्न होगा।दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली ने बताया कि बाबा के सालाना उर्स की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।तीन दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत 15 मई शुक्रवार को वाद नमाज जुमा संदली चादर के साथ होगी तथा बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ होगी।16 मई शनिवार की तमाम रात मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी कब्बाल पार्टी और असद निशहद साबरी कब्बाल पार्टी के बीच तथा 17 मई रविवार की तमाम रात मशहूर कब्बाल चाँद कादरी कब्बाल पार्टी और शब्बीर सदाकत साबरी कब्बाल पार्टी के बीच कव्वालियों का मुकाबला होगा।यहां होने वाले उर्स में दूर दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।उर्स आयोजन को लेकर उर्स कमेटी द्वारा उर्स की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है।जिसमें दरगाह सजावट व्यवस्था,बाजार व्यवस्था,स्टेज व्यवस्था,टेट-साउण्ड, डेकोरेशन व्यवस्था,देग- प्रसाद वितरण और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बनाये गये प्रभारी बनाए गए हैं।उर्स सफलतम संपन्न कराने को लेकर दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली, सचिव अरशद अयूब, कोषाध्यक्ष शहबाज़ खान,सह सचिव सोनू मलिक,उमर सौदागर, जानिसार राफे,आसिफ खान, शाहरुख खान, ईशान खान,लक्ष्मी केशरवानी, राजू बेगी,शैलेंद्र यादव, बाबू मिस्त्री,देव यादव, शमीम अहमद, वसीम खान,वसीम कुरैशी, नफीस खान,अली मुस्तफा,अर्पित खटीक, अकरम खान,नीरज जैन,सोहेल खान,जावेद खान सोनू, मो. अफजल कुरैशी आदि शामिल हैं।

Leave a Comment

Read More