
सागर पुलिस की मानवीय मिसाल: 81 वर्षीय बुजुर्ग माताजी का खोया बैग 48 घंटे में खोज निकाला, खुशी से छलक पड़े आंसू
सागर। सागर पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खोया हुआ बैग खोजकर उन्हें सकुशल लौटाया। बैग मिलने के बाद बुजुर्ग माताजी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इस पूरी कार्रवाई ने खाकी के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रहली निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला सागर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। वापसी के दौरान विजय टॉकीज से बस स्टैंड जाते समय उनका बैग ऑटो में छूट गया। बैग में ₹8100 नकद, जरूरी दवाइयां, मेडिकल पर्चे और कपड़े रखे हुए थे। सामान गुम होने के बाद बुजुर्ग महिला काफी परेशान और भावुक हो गई थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके एवं लोकेश कुमार सिन्हा ने तत्काल कंट्रोल रूम टीम को सक्रिय किया। एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को बैग तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सीसीटीवी फुटेज खंगालने का कार्य दिया गया।
पुलिस टीम ने लगातार 48 घंटे तक शहर के विभिन्न चौराहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। अथक प्रयासों के बाद संबंधित ऑटो की पहचान की गई। फुटेज के आधार पर ऑटो चालक तक पहुंच बनाई गई और जब ऑटो की तलाशी ली गई तो बैग पिछली सीट के पीछे सुरक्षित रखा मिला।
जब कंट्रोल रूम में बुजुर्ग महिला को उनका बैग सौंपा गया तो वे भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी उनका सामान वापस मिल जाएगा। माताजी और उनके परिजनों ने सागर पुलिस, कंट्रोल रूम टीम और डायल-112 का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक सहित कंट्रोल रूम और डायल-112 टीम की सराहनीय भूमिका











