
नरयावली के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक प्रदीप लारिया, रखीं महत्वपूर्ण जनहितकारी मांगें
नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से भेंट कर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक लारिया ने नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया के शीघ्र क्रियान्वयन, नगर पालिका परिषद मकरोनिया में रिक्त पदों की पूर्ति तथा नरयावली क्षेत्र में 132/33 के.व्ही. उच्च दाब विद्युत उपकेंद्र की स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में नगरीय व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी, विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।











