
शहर कांग्रेस कार्यालय में भैयन पटेल और रवि सोनी का स्वागत, नई जिम्मेदारी पर दी बधाई
सागर। जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद भैयन पटेल तथा वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष पद पर रवि सोनी की नियुक्ति पर कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने किया।
इस अवसर पर महेश जाटव ने कहा कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस संगठन को शहर में और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से भैयन पटेल और रवि सोनी का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत यादव, दीनदयाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी, कमलेश तिवारी, पार्षद रिचा सिंह, चमन अंसारी, श्रीदास रैकवार, सुल्तान कुरैशी, गोपाल प्रजापति, बाबू मछंदर, ज्योति मलैया, संजय रैकवार, दुलीचंद सकवार, प्रशांत सोनी, राहुल चंदेरिया, मनोज चुटेले, रवि बोहत, उमेश सैन, शिवापद, बल्लू करोसिया एमएसडब्ल्यू, ऋषभ करोसिया, अभिषेक करोसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।











