पश्चिम बंगाल में बड़ा फैसला: अब सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य

पश्चिम बंगाल में बड़ा फैसला: अब सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य
पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
मॉर्निंग असेंबली में होगा ‘वंदे मातरम’
शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली मॉर्निंग असेंबली में सभी छात्र-छात्राओं को ‘वंदे मातरम’ गाना होगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
सरकारी से लेकर निजी स्कूलों तक लागू आदेश
नया नियम राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू किया गया है। आदेश के बाद स्कूल प्रबंधन को तत्काल इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
फैसले पर शुरू हुई राजनीतिक चर्चा
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा भी शुरू हो गई है। समर्थक इसे राष्ट्रभक्ति से जुड़ा सकारात्मक कदम बता रहे हैं,

Leave a Comment

Read More