सागर में शराब बिक्री पर सवाल: मछरियाई दुकान पर MRP से कम रेट के पोस्टर लगाकर बेचीं जा रही है शराब , आबकारी विभाग पर उठे सवाल

सागर में शराब बिक्री पर सवाल: मछरियाई दुकान पर MRP से कम रेट के पोस्टर लगाकर बेचीं जा रही है शराब , आबकारी विभाग पर उठे सवाल
सागर शहर की मछरियाई स्थित शराब दुकान पर कथित तौर पर MRP से कम कीमत पर शराब बिक्री का प्रचार खुलेआम पेंपलेट चिपकाकर किया जा रहा है। दुकान के बाहर लगाए गए पोस्टरों में शराब कम रेट पर उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, जिससे शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान संचालक द्वारा इस तरह का प्रचार नियमों के खिलाफ है, लेकिन इसके बावजूद आबकारी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर विभाग की निगरानी व्यवस्था कहाँ है और खुलेआम हो रहे इस प्रचार पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
सूत्रों के अनुसार, शराब दुकानों पर निर्धारित MRP और बिक्री नियमों का पालन सुनिश्चित करना आबकारी विभाग की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में कम रेट के प्रचार से न केवल नियमों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि राजस्व और अवैध प्रतिस्पर्धा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस मामले में जांच कर कोई कदम उठाता है या फिर मामला यूं ही चलता रहेगा।

Leave a Comment

Read More