शिक्षकों पर महिला से मारपीट और जानलेवा हमले का आरोपपीड़ित परिवार ने विभागीय कार्रवाई व निलंबन की उठाई मांग

शिक्षकों पर महिला से मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप
पीड़ित परिवार ने विभागीय कार्रवाई व निलंबन की उठाई मांग

देवरी। विकासखंड क्षेत्र में पदस्थ दो शिक्षकों पर एक महिला के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से करते हुए आरोपित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल निलंबन की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेगुवारतन में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक अनिल पाठक एवं सिंगपुर गंजन में पदस्थ शिक्षक मुकेश पाठक पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ लाठी एवं तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सागर रेफर कर दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट थाना देवरी में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।
मामले को गंभीर बताते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक सागर को भी लिखित शिकायत सौंपकर आरोपित शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ एफआईआर की प्रतिलिपि, मेडिकल रिपोर्ट, समाचार पत्रों की कटिंग एवं विभिन्न न्यूज चैनलों में प्रसारित खबरों की प्रतियां भी संलग्न

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट थाना देवरी में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।
मामले को गंभीर बताते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक सागर को भी लिखित शिकायत सौंपकर आरोपित शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ एफआईआर की प्रतिलिपि, मेडिकल रिपोर्ट, समाचार पत्रों की कटिंग एवं विभिन्न न्यूज चैनलों में प्रसारित खबरों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।
पीड़ित परिवार ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि दोनों शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा विभाग की गरिमा बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

Read More