कृषि उपज मंडी जैसीनगर के तीनों गेहूं उपार्जन केंद्रों पर भ्रष्टाचार के आरोप, किसानों ने लगाई खुली लूट की शिकायत

कृषि उपज मंडी जैसीनगर के तीनों गेहूं उपार्जन केंद्रों पर भ्रष्टाचार के आरोप, किसानों ने लगाई खुली लूट की शिकायत
सागर जिले की जैसीनगर कृषि उपज मंडी अंतर्गत संचालित गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों के साथ अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि जैसीनगर स्थित हड़ा कंदेला समिति के खरीदी केंद्र पर खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है।
किसानों के अनुसार, जहां शासन द्वारा गेहूं खरीदी के लिए 50 किलो प्रति बोरी का मानक निर्धारित है, वहीं खरीदी केंद्र पर 50 किलो 700 ग्राम तक गेहूं तौला जा रहा है। इतना ही नहीं, धर्म कांटे से सही तौल होने के बाद भी अतिरिक्त गेहूं काटा जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आरोप यह भी हैं कि शासन द्वारा पल्लेदारी का भुगतान समिति को दिए जाने के बावजूद किसानों से तौल और पल्लेदारी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। किसानों ने बताया कि जैसीनगर की तीनों सोसायटियों में इसी प्रकार की अनियमितताएं चल रही हैं और किसानों को मजबूरी में शोषण सहना पड़ रहा है।
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी केंद्रों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा किसानों को राहत दिलाई जाए।

Leave a Comment

Read More