जनसेवा के प्रति भूपेंद्र सिंह जी का समर्पण, युवाओं को रक्तदान जैसे सेवा अभियानों से जुड़ने की प्रेरणा देता है : रिशांक तिवारी

जनसेवा के प्रति भूपेंद्र सिंह जी का समर्पण, युवाओं को रक्तदान जैसे सेवा अभियानों से जुड़ने की प्रेरणा देता है : रिशांक तिवारी

  • पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह जी के जन्मदिवस पर चार दिवसीय रक्तदान महाअभियान का समापन
  • अंतिम दिन संकल्प फाउंडेशन अध्यक्ष रिशांक तिवारी के साथ, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में सहभागिता निभाई

सागर। पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं खुरई विधायक आदरणीय श्री भूपेंद्र सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर सागर में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान महाअभियान कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। महाअभियान के अंतिम दिन संकल्प फाउंडेशन सहित शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी जी एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी जी ने पूरे समय सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर युवाओं एवं समर्थकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी जी ने आदरणीय श्री भूपेंद्र सिंह जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए श्री भूपेंद्र सिंह जी ने हमेशा जनसेवा, सामाजिक सरोकार और मानवता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के प्रति आदरणीय श्री भूपेंद्र सिंह जी का समर्पण और समाजहित के लिए उनकी संवेदनशील कार्यशैली युवाओं को ऐसे अभियानों से जुड़ने की प्रेरणा देती है।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी जी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना के साथ युवाओं को ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदरणीय श्री भूपेंद्र सिंह जी हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते आए हैं, यही कारण है कि समाज के हर वर्ग में उनके प्रति विशेष सम्मान और आत्मीयता देखने को मिलती है।

रक्तदान शिविर के दौरान सामाजिक संस्थाओं, युवाओं एवं स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अभियान के समापन अवसर पर सारांश जैन, शुभम नामदेव, नमन चौबे, शुभ्रा जैन, आर्यन सिंह राजपूत, रत्नेश जाटव, अन्नू जाटव, अंकित जैन, संकेत कठल, विशाल जैन, रिंकल जैन, अनिल सैनी, सोनिल पाठक, बंटी जैन, अमित शुक्ला, अंकित बोहरे, निहाल विश्वकर्मा, ध्रुव मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, संकल्प फाउंडेशन के समस्त सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More