केंट पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मारपीट, अपहरण-बलात्कार और चोरी के आरोपियों सहित कई बदमाश गिरफ्तार

केंट पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मारपीट, अपहरण-बलात्कार और चोरी के आरोपियों सहित कई बदमाश गिरफ्तार
सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर थाना कैंट पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए मारपीट, तोड़फोड़, अपहरण-बलात्कार और चोरी के मामलों में फरार आरोपियों समेत कई असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के निर्देशन में की गई।
थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सदर, कजलीबन मैदान, मढिया बिठ्ठलनगर, शास्त्री चौक, ककरयाऊ घाटी, बात्सल्य स्कूल के पास और जोगर्स पार्क क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों की धरपकड़ की।
मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
19 मई को बंगला एरिया निवासी जीशान खान और घंसू मुंशी मस्जिद क्षेत्र निवासी सजल समद खान की रिपोर्ट पर थाना कैंट में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। आरोप था कि समीर खान, नोमान मंसूरी, राहिल खान, एहसान खान और इमरान उर्फ मुन्नू ने मारपीट कर वाहनों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने मुखबिर सूचना पर सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
अपहरण और बलात्कार मामले का फरार आरोपी पकड़ा
थाना कैंट के अपराध क्रमांक 145/26 में अपहरण एवं बलात्कार के मामले में फरार आरोपी अभय अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी मढिया बिठ्ठलनगर का निवासी बताया गया है।
दुकान में चोरी करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
तुलसीनगर वार्ड निवासी मनोज पटैल की दुकान में 18 मई की रात ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी आकाश रजक को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय बामनिया, सउनि आनंद मिंज, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र, प्यारेलाल अहिरवार, ब्रजेन्द्र तिवारी, निकुंश तथा आरक्षक भानु प्रताप चौधरी, देवेन्द्र रावत, देवेश, कमल सिंह, दीपक लोधी, सृजन तिवारी, निशांत और सौरभ गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More