
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन।
पार्क में स्व.राजीव गांधी जी की प्रतिमा लगवाने का लिया संकल्प।
आतंकवाद,भ्रष्टाचार व अन्य बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करें………सुरेन्द्र चौधरी
सागर / आधुनिक भारत के निर्माता,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि ( शहादत दिवस ) पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट एवं युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में जिला ग्रामीण कांग्रेस के निर्देशन में म.प्र.शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन के मुख्यातिथ्य में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन सदर कैंट स्थित राजीव गांधी पार्क में किया गया।पुष्पांजलि कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता में योगदान और कृतज्ञता व्यक्त कर स्व.राजीव जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की प्रतिमा सदर केन्ट स्थित राजीव गांधी पार्क में लगवाने का भी संकल्प लिया।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश का नौजवान स्व.राजीव जी जैसे नेता को हमेशा याद करेगा क्योंकि आजाद भारत में पहली बार चुनावों में अठारह वर्ष में वोट डालने का अधिकार स्व. राजीव गांधी जी ने ही दिलाया।उन्होंने कहा कि देश के मेंहबूब नेता स्व.राजीव जी की पुण्यतिथि पर हमारी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्गो पर चलें और देश व समाज में फैले आतंकवाद,अलगाववाद, भ्रष्टाचार आदि अन्य बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करें।पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया।सूचना प्रौद्योगिकी,पंचायती राज और युवाओं को अवसर देने की उनकी सोच आज भी देश के विकास की आधारशिला बनी हुई है। उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीक और युवा शक्ति की नई दिशा दी। उनके कार्यों ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने की मजबूत नींव रखी,आज हम उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेते हैं।मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री मुकुल पुरोहित ने कहा कि स्व.राजीव जी केवल एक राजनेता नहीं थे,बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक थे।पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने से लेकर देश में तकनीकी क्रांति की शुरुआत तक उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया ने कहा कि संचार क्रांति से संपूर्ण भारतवर्ष को जोड़ने का कार्य और सत्ता का विकेंद्रीकरण कर पंचायत राज की स्थापना आदि अनेकों विकास के कार्यों में अपनी अलग पहचान छोड़ने वाले स्व.राजीव गाँधी जी की विचारधारा और विकास के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देता है।युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि स्व.राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा था।देश की एकता,सद्भाव और विकास के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनकी पुण्य स्मृति को हम नमन करते हैं।पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह इल्ले,विजय साहू,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,शरद राजा सेन,मनोज पवार,अरविंद पंथी,कुंदन जाट,राजा बुन्देला,समीर मकरानी आदि ने अपनें विचार व्यक्त कर स्व.राजीव जी का पुण्य स्मरण किया।पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,कोमल सिंह,मदन सेन,राजेश श्रीवास,पवन जाटव, दुर्गेश अहिरवार,लाल सिंह,सत्यम सिंह,कल्याण अहिरवार,गणेश ठाकुर,गंगा राम कैमिया,सौरभ चौकसे,तुलसीराम मिश्रा,पवन राय,गुड्डू रैकवार,सुरेश रैकवार, सतेन्द्र जोशी आदि काँग्रेसजन मौजूद थे।











