भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों की उम्मीद, 3 दिनों में 116 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त

भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों की उम्मीद, 3 दिनों में 116 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त
सागर। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं Bhupendra Singh के जन्मदिन पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के बाद “भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा” जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। बीते तीन दिनों 21 से 23 मई के बीच हेल्पलाइन सेंटर पर 116 मरीजों ने रक्त की आवश्यकता दर्ज कराई और सभी को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया।
जून 2025 में शुरू हुई इस सेवा परियोजना के माध्यम से 15 मई 2026 तक कुल 1004 जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा चुका था, जबकि 23 मई तक यह संख्या बढ़कर 1157 पहुंच गई। इनमें से 116 मरीज ऐसे रहे जिन्होंने पिछले तीन दिनों में हेल्पलाइन पर संपर्क कर रक्त प्राप्त किया।
“भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन” सागर सहित आसपास के जिलों के मरीजों के लिए संजीवनी बनकर सामने आई है। इस सेवा के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के साथ-साथ उनका आर्थिक बोझ भी कम किया जा रहा है।
पूर्व गृहमंत्री Bhupendra Singh के जन्मदिन के अवसर पर 16 से 19 मई तक आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 2221 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्त सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, विदिशा जिला अस्पतालों तथा भोपाल के हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया गया।
रक्तदान को सेवा का माध्यम बनाने वाले Bhupendra Singh एवं उनके पुत्र Aviraj Singh के जन्मदिन पर पिछले 12 वर्षों में कुल 15,903 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा भी दर्ज किया गया है।
पूर्व गृहमंत्री Bhupendra Singh स्वयं इस निःशुल्क रक्त सेवा हेल्पलाइन की सतत मॉनिटरिंग करते हैं। हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर 9228035418 चौबीसों घंटे सक्रिय रहता है। इसके अतिरिक्त लैंडलाइन नंबर 262688 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आपात स्थिति में उनके मोबाइल नंबर 9425171211 पर कॉल, व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

Read More