गुंडा-बदमाशों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई जारी, दया सहित दो गिरफ्तार, किन्नर को कटर मारने और हंगामा करने के आरोपों में पहले भी चर्चित रहा दया

गुंडा-बदमाशों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई जारी, दया सहित दो गिरफ्तार, किन्नर को कटर मारने और हंगामा करने के आरोपों में पहले भी चर्चित रहा दया

सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर जिलेभर में गुंडा-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने दया उर्फ दयाशंकर निवासी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 और बिट्टू रैकवार निवासी पुरव्याऊ टौरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दया उर्फ दयाशंकर पर हाल ही किन्नर निशा से मारपीट कर कटर से हमला करने के आरोप लगे थे। इसके अलावा उसने कुछ दिन पहले इतवारी टोरी रंग महल के बाहर भी हंगामा किया था। आरोपी पर कैंट और कोतवाली थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने रविवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के गुंडा, निगरानी और आदतन बदमाशों की लगातार निगरानी की जा रही है। शनिवार को करीब आधा दर्जन बदमाशों की थाने में परेड कराई गई थी। उन्होंने बताया कि दयाशंकर और बिट्टू हाल ही में शहर में हुई घटनाओं में संलिप्त पाए गए, जिस पर दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही अन्य बदमाशों को भी सख्त चेतावनी दी गई है।

Leave a Comment

Read More