राजीव गांधी पार्क में स्व.राजीव गांधी जी की प्रतिमा लगाये जानें को लेकर बैठक सम्पन्न

राजीव गांधी पार्क में स्व.राजीव गांधी जी की प्रतिमा लगाये जानें को लेकर बैठक सम्पन्न।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी बनें आन्दोलन समिति के संयोजक।

ज्ञापन के साथ होगी आंदोलन के प्रथम चरण की शुरुआत।

सागर / आधुनिक भारत के निर्माता,भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी जी की प्रतिमा न्यू कैंट स्कूल के पास स्थित राजीव गाँधी पार्क में स्थापित कराए जाने को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा स्व.राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि पर लिए गए संकल्प को पूरा करने तथा निर्धारित समय सीमा में प्रतिमा लगाएं जाने को लेकर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक में स्व.राजीव गाँधी जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आंदोलन की भावी रणनीति तय की गई साथ ही सर्वसम्मति से आंदोलन समिति का संयोजक पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को बनाया गया।चरण वध्य आंदोलन की शुरुआत छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर की जावेगी।चरणबद्ध आंदोलन में ज्ञापन, हस्ताक्षर अभियान,पोस्टकार्ड अभियान,जन समर्थन अभियान,पदयात्रा,धरना प्रदर्शन,मसाल जुलूस आदि अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।बैठक में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि स्व.राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी।उन्होंने कहा कि हम सभी ने स्व. राजीव जी की प्रतिमा स्थापित कराने का जो संकल्प लिया है,उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा और प्रभावी रूप से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष रवि उमाहिया,वरिष्ठ नेता सुनील तोमर,गुरमीत सिंह इल्ले,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,हरदीप सिंह होरा, कुंदन जाट आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान ने किया अन्त में आभार युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी ने व्यक्त किया किया।बैठक में मुख्य रूप में से राजेश श्रीवास,सौरभ चौकसें,पवन यादव, खुशाल यादव,आमिर खान,पवन राय आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More