बृज सुपरस्टार दीपक शर्मा वत्स का नया धमाका, हारर मूवी कमरा नंबर 113 ने मचाया तहलका

बृज सुपरस्टार दीपक शर्मा वत्स का नया धमाका, हारर मूवी कमरा नंबर 113 ने मचाया तहलका
आगरा। बृज वुड फिल्मी जगत में एक बार फिर बड़ा धमाका करते हुए बृज सुपरस्टार दीपक शर्मा वत्स ने अपने सफल निर्देशन में डीएसवी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले हारर मूवी कमरा नंबर 113 का निर्माण किया है। यह फिल्म फतेहाबाद रोड स्थित होटल जिप कोड सहित शहर और ग्रामीण अंचलों में फिल्माई गई है।
फिल्म के निर्माता सावन चौहान हैं, जबकि कैमरे की जिम्मेदारी निखिल तोमर ने संभाली है। फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में श्याम पाठक नजर आएंगे, वहीं मुख्य नायिका की भूमिका में पलक ठाकुर ने दमदार अभिनय किया है।
फिल्म में दरोगा के किरदार में डी के अश्वनी और पूजा शर्मा दिखाई देंगे। इसके अलावा भावना, राकेश त्यागी, विनोद भगेल और अजय सहित कई स्थानीय कलाकारों ने भी अपने अभिनय से फिल्म को खास बनाया है।
हारर और सस्पेंस से भरपूर कमरा नंबर 113 को लेकर दर्शकों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि यह फिल्म बृज वुड इंडस्ट्री में नया मुकाम हासिल कर सकती है।

Leave a Comment

Read More