शासकीय कन्या महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक पर गंभीर आरोप, जांच समिति गठित

शासकीय कन्या महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक पर गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
सागर। शासकीय कन्या महाविद्यालय में पदस्थ बीबीए विषय के अतिथि शिक्षक रोहित सैनी के खिलाफ एक छात्रा ने क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक से शिकायत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि रोहित सैनी पिछले कई वर्षों से प्रवेश प्रक्रिया का कार्य संभाल रहे हैं और कॉलेज के सामने स्थित एक एमपी ऑनलाइन सेंटर से सांठगांठ कर छात्रों को वहां भेजते हैं तथा कमीशन लेते हैं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंप्यूटर विषय में प्रवेश लेने आने वाली छात्राओं को जानबूझकर हतोत्साहित किया जाता है। छात्राओं से कहा जाता है कि इस विषय की फीस अधिक है और भविष्य की संभावनाएं कम हैं। साथ ही आरोप लगाया गया है कि अतिथि शिक्षक नियमित कक्षाएं नहीं लेते और न ही दैनिक डायरी व उपस्थिति रजिस्टर का संधारण करते हैं।
छात्रा ने कॉलेज प्रशासन पर भी विशेष संरक्षण देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार उन्हें परीक्षा ड्यूटी तक नहीं दी जाती और कॉलेज के कई प्रशासनिक निर्णयों में उनकी भूमिका रहती है।
मामले में प्राचार्य ने जांच समिति गठित कर जांच शुरू करने की बात कही है। वहीं रोहित सैनी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे फर्जी शिकायत बताया है।

Leave a Comment

Read More