शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयो ने दी पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि


शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयो ने दी पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि
सागर/भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी नीतियों और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी
एवं उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने कहा कि वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार को यह सीखने की आवश्यकता है कि विपक्ष का सम्मान कैसे होता है उन्होंने अगर श्रद्धेय जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पड़ी हो तो वह सीखे की विपक्ष को कैसे सम्मान दिया जाता है भारत के प्रथम पूज्य प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अगर इस देश की बागडोर ना संभाली होती तो न जाने भारत का क्या हाल होता पूज्य जवाहरलाल नेहरू ने भारत को सशक्त मजबूत और ताकतवर बनाने में अहम भूमिका निभाई यह उनकी शुरुआती तैयारी थी की पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है भारत विश्व के किसी भी देश को चुनौती देने के काबिल हुआ तो यह सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान है उन्होंने बच्चों बड़ों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत की थी
ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक एक के अध्यक्ष हेमराज रजक ने कहा की भारत के पहले
प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत के शिल्पकार ,गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रणेता और भारत में लोकतंत्र, शिक्षा ,एवं भारी उद्योगों की मजबूत नींव रखने वाले महान नेताओं के रूप में याद किया जाता हैं आज हम सभी उनके योगदान एवं महान नीतियों को याद करने के लिए एकत्रित हुए हैं
ब्लॉक क्रमांक 2 के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे ने कहा कि भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू ने देश को प्रगति विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारत को गोरवान्वित किया उनके दूरदर्शी विचार और देश की प्रति समर्पित जीवन हमेशा स्मरणीय रहेगा
ब्लॉक क्रमांक 3 के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वो चाचा नेहरू नाम से लोकप्रिय थे आज का दिन बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप और देश की आजादी के लिए आंदोलन में सहभागिता निभाई साथ ही उन्होंने पूर्ण स्वराज का नारा भी दिया था
इस अवसर पर भारत की पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पुण्यतिथि पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने अपने विचार रखे
संचालन सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे एवं आभार आनंद हैला ने माना
इस अवसर पर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत यादव ,राकेश राय, दीनदयाल तिवारी,जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश अहिरवार ,अलीम खान ,सुनील पाहवा, गोपाल प्रजापति ,भैयन पटेल, लल्ला यादव ,.जयोति मलैया, रेखा अहिरवार ,अंकुर यादव ,परख शुक्ला ,महेश यादव, दुलीचंद सकवार, मयंक ठक्कर ,पार्षद रिचा सिंह, कुंजीलाल लडिया ,बाबू मछंदर, संजय जैन सहित आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे

Leave a Comment

Read More