युवा कांग्रेस नें मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

युवा कांग्रेस नें मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद।

ईद का दिन कौमी एकता की मिसाल……….सुरेन्द्र चौधरी

सागर / ईद उल अजहा के दिन अदा की गई ईद की विशेष नमाज के बाद सदर ब्लॉक युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में भैंसा नाका ईदगाह,सदर कैन्ट आदि अनेकों क्षेत्रों में पहुंचकर मुस्लिम भाईयों,बुजुर्गों,नौजवानों एवं बच्चों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देते हुये कहा कि ईद उल अजहा मुस्लिम भाइयों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है।ईद का त्योहार आपसी भाइचारे,त्याग,समर्पण और इंसानियत का पैगाम देते हुए सबको मिलजुल कर रहने की सीख देता है जो कौमी एकता और अखण्डता की मिसाल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,सदर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष समीर मकरानी,आई. एम.खान,साबिर मास्टर, शेख असलम, रियाज भाई, अयाज खान, अब्दुल मुईद,सुनील भाई,अकरम मकरानी,दानिश भाई, निज़ामुद्दीन मकरानी, फैज़ान मकरानी,शाहरुख भाई,अजीम मकरानी, शहनवाज मकरानी, सोहिल भाई,साहिल आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More