मोतीनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी गई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मोतीनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी गई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं निकाल के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, फरियादी महेश कुमार आडवाणी (62 वर्ष) निवासी संतकवर रामवार्ड, सिंधी कैंप, थाना मोतीनगर ने 28 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल क्रमांक MP15-MH-0655, जो 24 मई की रात घर के सामने खड़ी थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। आसपास तलाश और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 582/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी रितेश जाटव पिता हुकुमचंद जाटव (30 वर्ष) निवासी पगारा रोड, शुभाषनगर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी
निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर), उप निरीक्षक माधव सिंह, प्रधान आरक्षक नदीम एवं आरक्षक राहुल की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Comment

Read More