
लव-कुश मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण कार्य का विधायक प्रदीप लारिया ने किया निरीक्षण
सागर/31.05.2026
मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1, सेमराबाग स्थित निर्माणाधीन लव-कुश मंदिर एवं प्रस्तावित धर्मशाला/छात्रावास परिसर का रविवार को नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा प्रस्तावित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री लारिया ने मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा धर्मशाला/छात्रावास निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लव-कुश मंदिर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। साथ ही धर्मशाला एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को भी लाभ मिलेगा।
विधायक श्री लारिया ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल, सम्माननीय पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक तथा नगर पालिका मकरोनिया के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।











