
विधायक निधि से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अहिरवार समाज के सामुदायिक भवन के शेष निर्माण कार्य का भूमिपूजन, संत कबीर वार्ड में विकास कार्यों की सौगात
सागर। संत कबीर वार्ड में विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि द्वारा अहिरवार समाज के सामुदायिक भवन के शेष निर्माण कार्य का भूमिपूजन सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्डवासियों ने विधायक श्री जैन द्वारा वार्ड में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण कराए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है और वे इसके लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर वार्ड उनका परिवार है तथा वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में कोष्ठी समाज, कोरी समाज एवं अहिरवार समाज सहित विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया है।
श्री जैन ने कहा कि जनता के कार्य से बड़ी कोई पूजा नहीं होती। यदि किसी वार्ड का जनप्रतिनिधि सक्षम और कार्य करने वाला हो तो क्षेत्र के विकास को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि संत कबीर वार्ड के पार्षद जनता की आवश्यकताओं और मांगों को मजबूती से रखते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विकास कार्य तेजी से स्वीकृत और पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन, मंगल भवन, सड़क निर्माण, पेयजल लाइन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में आज जितना कार्य हुआ है, उतना पूर्व में कभी नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए अभूतपूर्व राशि उपलब्ध कराई गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के सतत प्रयासों से सागर नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सामुदायिक भवनों का निर्माण सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और इसी सोच के साथ विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि आज अहिरवार समाज के मंगल भवन के शेष निर्माण कार्य का भूमिपूजन होना समाज के लिए गौरव का विषय है। यह कार्य विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन की संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी विधायक श्री जैन द्वारा इस भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी और अब शेष निर्माण कार्य के लिए भी राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि समाज की किसी भी आवश्यकता को लेकर विधायक जी के पास पहुंचने की देर होती है, वे सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुरैया, श्री चेतराम अहिरवार, श्री मनीष चौबे, श्रीमती याकृति जड़िया, श्री नितिन सोनी, श्री अमित बैसाखिया, श्री राजेंद्र कोष्ठी, डॉ. दशरथ मालवीय, श्री धर्मेंद्र रजक, श्री पंकज भट्ट, श्री विष्णु खटीक, श्री सुरेश मुनीम, श्री नीलेश साहू, श्री कमलेश डागोर, श्री मोहित भाई, श्री धनीराम अहिरवार, श्री तुलाराम कोष्ठी, श्री संतोष पांडा, श्री बेनीप्रसाद जी, श्री जगन कोष्ठी, श्री दीपक माते, श्री सुरेश बड़कुल, श्री परमानंद जी, श्री मुरारी अहिरवार, श्री लक्ष्मण अहिरवार, श्री जुगल प्रजापति, श्री अनुज सोनी, श्री महेंद्र साहू, श्री धनीराम माते सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।











