शहर के इस नामचीन होटल में खपाने लाई जा रही थी महंगी शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह महंगी शराब शहर के एक नामचीन लग्जरी होटल में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन से करीब 10 पेटी महंगी शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार मकरोनिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध शराब भरकर शहर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 10 पेटी महंगी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।

Leave a Comment

Read More