
थाना जैसीनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 54.72 लीटर शराब जप्त
सागर, दिनांक 02 जून 2026 पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. राहतगढ़ श्री योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैसीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैसीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 01.06.2026 को थाना जैसीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वेलकम ढाबा के पास दो व्यक्ति अवैध शराब रखकर विक्रय हेतु खड़े हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ऋषि सिंह ठाकुर पिता प्रकाश सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम चांदौनी तथा प्रहलाद विश्वकर्मा पिता क्षमाधर विश्वकर्मा, उम्र 63 वर्ष, निवासी मछरयाई, थाना मोतीनगर, जिला सागर बताए।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी एवं दो खाकी रंग के कार्टूनों की तलाशी ली गई, जिनमें कुल 304 क्वार्टर देशी लाल मसाला मदिरा (बाम्बे व्हिस्की) बरामद हुई। जप्त शराब की कुल मात्रा 54.72 लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹36,480 है।
पुलिस द्वारा समस्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
जप्त मशरूका :
- 304 क्वार्टर देशी लाल मसाला मदिरा (बाम्बे व्हिस्की)
- कुल मात्रा – 54.72 लीटर
- अनुमानित कीमत – ₹36,480
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, प्रधान आरक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक जयसिंह कुर्मी, आरक्षक जितेन्द्र रजक एवं आरक्षक काजी सईदउद्दीन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।











