
सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति को डायल-112 जवानों ने त्वरित सहायता पहुंचाकर कराया अस्पताल में भर्ती
सागर जिले के थाना बंडा क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा होटल के पास मोटरसाइकिल से गिरकर एक दम्पति के घायल होने की सूचना दिनांक 01.06.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि दुर्घटना में घायल दम्पति को तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना बंडा क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफ.आर.व्ही. वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1135 शोबरन यादव एवं पायलट आनंद अग्निहोत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि मोटरसाइकिल से गिरने के कारण दम्पति घायल अवस्था में पड़े हुए थे।
डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल एफ.आर.व्ही. वाहन से सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराकर उपचार प्रारंभ कराया गया।
समय पर पुलिस सहायता मिलने से घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध हो सकी। डायल-112 सेवा लगातार आमजन को आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान कर जनसेवा का दायित्व निभा रही है।











