भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

नगर मंडल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार, जनसेवा और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा अंतर्गत नगर मंडल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक जनआंदोलन है, जो सदैव राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों में समर्पित भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है तथा यही भाजपा की निरंतर सफलता का आधार है।

विधायक जैन ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की औपचारिक उपस्थिति लेते हुए उनसे उनके दायित्वों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंडलों में माहभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। इसके साथ ही अन्य संगठनात्मक अभियानों एवं गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

विधायक जैन ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और निष्ठा ही संगठन को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करती है तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का आग्रह किया।

बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण विशेष रूप से देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है तथा यही शक्ति पार्टी को जन-जन से जोड़ने का कार्य कर रही है।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
नगर मंडल की बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखियां, नीलम अहिरवार,नितिन सोनी, श्रीमती शारदा कोरी, महामंत्री सतीश जैन, महामंत्री रिंकू राज, निर्भय घोषी, प्रभुदयाल साहू, पार्षद प्रहलाद पटेल, पार्षद देवेंद्र अहिरवार, पार्षद नरेश धानक, रामू ठेकेदार ,धर्मेन्द्र खटीक , डॉ दशरथ मालवीय, श्री पहलाद पटैल श्री प्रभुदयाल साहू, श्री कपिल नाहर, श्री सुनील गोस्वामी, श्रीमती अनिता अहिरवार, श्री राजेश पटैल, श्री भोला पटैल, श्री दीपक लोधी, श्री दिलीप बचकैया, श्री प्रणव कन्हौआ, श्री धरर्मेन्द्र खटीक, श्री प्रसाद पटैल, श्री निर्भय सिंह घोषी, श्री रामू ठेकेदार, नरेश धानक, श्री राहुल अहिरवार, श्री देवन्द्र अहिरवार, श्री अनुज साहू, श्री जयराज जाटव सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More