
सागर लोकसभा को ऐतिहासिक सौगात
रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद के लिए नई स्थायी ट्रेन सेवा स्वीकृत (ट्रेन संख्या 20158/20157) – सांसद डॉ लता वानखेड़े
सागर 05 जून 2026
सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है, जब वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। आज़ादी के समय से ही मध्य प्रदेश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सागर को दक्षिण भारत ,विशेषकर नागपुर एवं हैदराबाद से सीधे रेल मार्ग से जोड़ने की मांग लगातार उठाई जाती रही, लेकिन यह मांग अब अब सांसद डॉ. लता वानखेड़े के कार्यकाल में यह बहुप्रतीक्षित सपना साकार हुआ है।
रेल मंत्री द्वारा पत्र के माध्यम से रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद (चारलापल्ली) के मध्य नई नियमित (स्थायी) ट्रेन सेवा (ट्रेन संख्या 20158/20157) को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस नई ट्रेन सेवा में सागर एवं बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर नियमित ठहराव रहेगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा। यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी जो चिकित्सा उपचार हेतु नागपुर एवं हैदराबाद जाते हैं, साथ ही आईटी सेक्टर, व्यापार एवं शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए भी यह सुविधा नई संभावनाएं खोलेगी।
यह उपलब्धि दर्शाती है कि वर्षों से लंबित मांग को डॉ. लता वानखेड़े के सतत प्रयासों एवं प्रभावी पहल के कारण उनके कार्यकाल में साकार किया जा सका है, जो सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
सागर लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।











