
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण
सागर/जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन एवं विधानसभा प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अंबेडकर वार्ड में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आज के दौर में औद्योगिकरण और प्रदूषण के कारण संतुलन बिगड़ रहा है लोग स्वच्छ हवा और पानी की कमी से जूझ रहे हैं जो एक वैश्विक संकट तैयार हो रहा है हम सबको पेड़ पौधे बचाने होंगे और लगाने होंगे
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि विश्व पर्यावरण पर हमें संकल्प लेना होगा कि हम प्रकृति का सम्मान करेंगे और एक स्वच्छ और हरित भविष्य का निर्माण करेंगे
विधानसभा प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि एक वृक्ष लगाना एक जीवन देने के समान है इस पुण्य कार्य से किसी को वंचित नहीं रहना चाहिए विश्व पर्यावरण कीसंयुक्त राष्ट्र ने 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन में इसकी शुरुआत की थी जो आज विश्व व्यापी आवश्यकता हो गई है आज विकास के नाम पर जंगलों को काटा जा रहा है शुद्ध हवा के अभाव में आने वाली पीढ़ियां हमें ना दोष ना दे इसलिए वृक्ष जरुर लगाया करें
इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी रही श्री मति निधि जैन, संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत जैन, पार्षद रोशनी वसीम खान, प्रशांत समैया, सेवादल महासचिव विजय साहू, ब्लैक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे ,डॉक्टर आनंद हैला, एडवोकेट लक्ष्मीनारायण सोनकिया, पूर्व पार्षद भैयन पटेल ,युवा नेता निखिल जैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे











