
विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने साइकिल से पहुंचकर किया पौधा रोपण,बोले — सप्ताह में एक दिन करूंगा उपयोग
सागर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अटल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन साइकिल चलाकर पहुंचे। विधायक जैन के इस अनोखे और सादगीपूर्ण अंदाज़ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा उपस्थित लोगों ने उनकी पहल की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील को आत्मसात करते हुए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने शहर में सप्ताह में एक दिन साइकिल का उपयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नियमित रूप से साइकिल चलाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार का व्यवहार समाज में सकारात्मक प्रेरणा देता है। विधायक जैन का यह सादगीपूर्ण अंदाज़ कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा।
अटल पार्क में पौधारोपण उपरांत विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी दादा दरबार में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जय सोनी, राहुल नामदेव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











