
जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने ली बैठक,संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा
सागर
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता कांकेरिया जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी कुमारी जी के सागर संभागीय दौरे के अंतर्गत सागर आगमन पर प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय,राजीव गांधी भवन तीनबत्ती सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनहित के मुद्दों तथा कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा गयी।
तत्पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट-मुलाकात की गयी।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया ने बताया कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सके। यह लैंगिक समानता और एक प्रगतिशील समाज के निर्माण का मूल आधार है।
प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी ने कहा कि निर्णय लेने वाली संस्थाओं जैसे—पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है।यह कांग्रेस का अब मुख्य उद्देश्य है।
जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे बताया कि यह बडा हर्ष का विषय है कि पांच वर्ष बाद शहर में सेवादल की महिला प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हुआ और हमे उन्हे अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बैठक में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,राकेश राय,द्वारका चौधरी,रमाकांत यादव,हरिश्चंद्र सोनवार,किरणलता सोनी,रजिया खान आदि ने उद्भोदन दिया।बैठक का संचालन विजय साहू और आभार आनंद हैला ने ज्ञापित किया।
बैठक मे वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप गुप्ता,किरणलता सोनी,शरद पुरोहित,पार्षद सुरेखा राय,रोशनी खान,नीलोफर अंसारी,रेखा सोनी,शशि राय,अर्चना कन्नोजिया,मीना पवन पटेल,गीता कुश्वाहा,गीता अहिरवार, मीरा अहिरवार, लक्ष्मी अहिरवार,रेखा अहिरवार,रीना अहिरवार,आरती,मालती,गीता लारिया,संतोष रानी,सीमा अहिरवार,आरती अहिरवार,हर्षिता, रानी,आरती,ऊषा,सपना,अनुष्का, लक्ष्मी वंसल,उर्मिला अहिरवार,ज्योति भलैया, मीरा अहिरवार,वसीम खान,कल्लू पटेल,नितिन पचौरी,आनंद हेला,रवि शंकर,परख शुक्ला, अजय लारिया,धर्मेंद्र रैकवार,प्रशांत सोनी,मुमताज बेगम,पवन पटेल,महेश अहिरवार,रविशंकर प्रजापति,राहुल खटीक आदि जन उपस्थित रहे











