
सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अप्सरा टॉकीज चौराहा, भगवानगंज पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर दहन किया।
पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसके बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमा-झटकी की स्थिति भी बनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी पर दर्ज FIR तत्काल वापस लेने की मांग की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ झूठी और दुर्भावनापूर्ण FIR दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है।
संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से घबरा गई है। राहुल गांधी लगातार दलित, पिछड़े, आदिवासी और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए भाजपा शासित उत्तराखंड में पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है।
डॉ. किरण लता सोनी ने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज FIR वापस नहीं होने तक कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को तेज करेगी।
कार्यक्रम का संचालन शरद पुरोहित ने किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदीप पप्पू गुप्ता, राकेश राय, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, सागर साहू, रमाकांत यादव, कमलेश तिवारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, आनंद हैला, जितेंद्र रोहण, पार्षद ताहिर खान, वसीम खान, हीरालाल चौधरी, ज्योति मलैया, मुबीन खान, गोपाल प्रजापति, लीलाधर सूर्यवंशी, सुनील ठाकुर, दीपक कुर्मी, अजय सिंह राजपूत, समीर खान, देवेंद्र वाल्मीकि, वीरेंद्र महावते, नौशाद अब्बासी, आदिल राईन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।











