
जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने
सागर, 11 सितंबर 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा द्वितीय चरण के तहत छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वा बड़ी संख्या में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का रजिस्ट्रेशन भी किया गया
यह आयोजन डॉ. सर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में डॉ. हरिसिंह गौर जी की प्रतिमा के पास आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवा कांग्रेस, NSUI के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी ने की।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई में छात्र शक्ति की सबसे बड़ी भूमिका है। राहुल गांधी जी लगातार छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति में कटौती, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से छात्र परेशान हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इसी आवाज को बुलंद करने का मंच है। उन्होंने सभी छात्रों से इंदौर चलने का आह्वान किया।
संगठन महासचिव श्री रामकुमार पचौरी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से छात्र हितों की रक्षक रही है। NSUI और युवा कांग्रेस के माध्यम से हम छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। यह छात्र संवाद सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य की तैयारी है। इंदौर में राहुल गांधी जी सीधे छात्रों से संवाद कर उनके सवालों का जवाब देंगे।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री सागर साहू जी ने कहा कि वर्तमान सरकार में युवा सबसे ज्यादा परेशान है। रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं, अग्निवीर जैसी योजनाओं ने युवाओं के सपनों को तोड़ा है। राहुल गांधी जी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो छात्रों के दर्द को समझते हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
इस अवसर पर रामकुमार पचौरी,सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे आनंद हैला रजक, आनंद अहिरवार, चक्रेश रोहित,, ज्योति मलैया, गीता कुशवाहा











