
सागर, 11 सितंबर 2026। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड बंडा के ग्राम पंचायत छापरी में ग्राम पंचायत भवन के सामने तथा शासकीय आरोग्य केंद्र परिसर में नशा मुक्ति संबंधी बैनर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।
इसी तरह ग्राम बमूराभेड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला एवं ग्राम पंचायत भवन परिसर में नशामुक्त भारत अभियान के तहत होर्डिंग लगाए गए हैं। इन माध्यमों से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
इसके अलावा बंडा नगर परिषद एवं जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में भी नशा मुक्ति संबंधी होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूरी बनाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।











