महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर सख्त कार्रवाई — केसली पुलिस ने फरार दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


थाना केसली, जिला सागर
दिनांक: 10/08/2025

???? महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर सख्त कार्रवाई — केसली पुलिस ने फरार दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार ????

पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर शीघ्र गिरफ्तारी एवं सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

इन्हीं निर्देशों के पालन में, थाना प्रभारी केसली निरीक्षक हरिराम मानकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपने हर संभव प्रयास करते हुए फरार दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

घटना का विवरण इस प्रकार है
दिनांक 03/06/2025 को आरोपी शिवेन्द्र अहिरवार द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
थाना केसली पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए, तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से दिनांक 10/08/2025 को आरोपी शिवेन्द्र पिता शिवप्रसाद अहिरवार (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम खैरी पदम, थाना महाराजपुर, जिला सागर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल रहली भेजा गया।

इस सफलता में प्रआर 1088 कैलाश, प्रआर 1662 दिनेश चौहान, आर 508 कन्छेदी, आर 588 राहुल, आर 122 बलराम, एनआरएस ब्रजेन्द्र दांगी एवं रानू सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक सागर ने इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए केसली पुलिस टीम की प्रशंसा की और कहा —

“महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में सख्त और त्वरित कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है। इस तरह की त्वरित गिरफ्तारी न केवल पीड़िता को न्याय दिलाती है बल्कि समाज में अपराधियों के प्रति सख्त संदेश भी देती है।”

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें