सागर में 11 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण: सेन चौराहे का नामांतरण

सागर में 11 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण: सेन चौराहे का नामांतरण

एंकर

मध्य प्रदेश के सागर शहर में 11 अप्रैल का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन पूजनीय संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण होगा और सेन चौराहे का नामांतरण किया जाएगा। यह आयोजन सेन समाज के लिए गर्व का विषय है और समाज की संस्कृति और परंपरा के प्रति आदर प्रकट करेगा।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण और तैयारियाँ
इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय सर्वसेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरेलाल सेन ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रदेश पदाधिकारी मयंक सेन, युवा प्रदेश महामंत्री गणेश सेन, कृष्ण कुमार सेन संभागीय मीडिया प्रभारी सतीश सेन सहित सागर शहर के सेन समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला
पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर
सागर नगर निगम की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी
सागर शहर के विधायक शैलेंद्र जैन
यह आयोजन महापौर संगीता सुशील तिवारी के अथक प्रयासों और राष्ट्रीय सर्वसेन समाज के सभी पदाधिकारियों की मेहनत का परिणाम है।

सेन समाज के लिए विशेष आमंत्रण
सागर संभागीय मीडिया प्रभारी सतीष सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर जिले की सभी सेन समाज के समाज बंधुओं को इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। सभी सेन समाज बंधुओं से अपील की गई है कि वे 11 अप्रैल को इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।

यह आयोजन सेन समाज की एकता और सहयोग को बढ़ावा देगा तथा समाज के लोगों के बीच एकता की भावना को प्रबल करेगा

बाईट गोरेलाल सेन राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसेन समाज संगठन

बाईट गणेश सेन सागर

Leave a Comment

Read More