एकता और मानवता का सशक्त पर्याय हैं संत शिरोमणि सेन जी महाराज : रिशांक तिवारी

एकता और मानवता का सशक्त पर्याय हैं संत शिरोमणि सेन जी महाराज : रिशांक तिवारी

सेन जी महाराज चौराहे पर महाआरती में शामिल हुए रिशांक तिवारी, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने पर सेन समाज ने दी बधाई

सागर। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर सेन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत नवनिर्मित सेन जी महाराज चौराहे एवं प्रतिमा स्थल पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने महाआरती में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया तथा संत सेन जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। महाआरती से पूर्व शहर में निकाली गई सेन समाज की विशाल वाहन रैली का भी रिशांक तिवारी ने चौराहे पर पहुंचकर स्वागत एवं सम्मान किया।

वहीं, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने पर सेन समाज द्वारा पुष्पहार पहनाकर रिशांक तिवारी का सम्मान किया गया एवं बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर रिशांक ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जीवन समाज सेवा, समर्पण और सद्भावना का प्रतीक है , उनके आदर्श आज भी समाज को एकता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर सर्व सेन समाज सागर के प्रदेश अध्यक्ष गणेश सेन, प्रदेश प्रभारी कृष्ण कुमार सेन , युवा प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष मयंक सेन , जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र सेन , राजा सेन, डॉ. राजू सेन, श्रीमती मंजू लता सेन, अनिल सेन, संतोष सेन, दीपक सेन, योगेश सेन, प्रमोद सेन, श्रीकांत सेन और विनोद सेन सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More