
ब्राह्मण समाज की बैठक में हुआ प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी का गरिमामय सम्मान
भगवान परशुराम जी का जीवन शक्ति और शांति के संतुलन का संदेश, आयोजन में जुड़ने की रिशांक तिवारी ने की अपील
सागर/14/04/2026: भगवान परशुराम जी के पावन प्राकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल वाहन रैली एवं शोभा यात्रा की रूपरेखा तय करने हेतु सिविल लाइन स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय ऑफिस के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी विशेष रूप से सम्मिलित हुए एवं उन्होंने भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर अपने विचार रखे। बैठक के दौरान समाज के लोगों द्वारा, श्री रिशांक तिवारी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें उनके नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई दी गई।
इस दौरान रिशांक तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन हमें धर्म, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव के शुभ अवसर पर हम सभी का प्रयास होना चाहिए, कि यह वाहन रैली एवं शोभा यात्रा ऐतिहासिक बने। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह भी किया।
बैठक में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की एवं आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर रामअवतार पांडेय, शिवशंकर मिश्रा, अजय दुबे, डॉ. प्रदीप पाठक, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. वीरेंद्र पाठक, गोलू रिछारिया, अनिल दुबे, भरत तिवारी, पप्पू तिवारी, रवींद्र अवस्थी, शशांक दीक्षित, यशोवर्धन चोबे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।











