
ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्षों का महत्त्वपूर्ण सम्मेलन संपन्न।
प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी को सागर आने का दिया न्यौता।
मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी द्वारा रवीन्द्र भवन,भोपाल में कांग्रेस पार्टी के सभी ब्लॉक अध्यक्षों का महत्वपूर्ण सम्मेलन मध्यप्रदेश कॉंग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी,प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।सम्मेलन में वरिष्ठ नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ आगामी कार्यक्रमों,संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।संगठन को गांव-गांव तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए ठोस दिशा तय की गई।महत्त्वपूर्ण सम्मेलन में सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटियों के चारों ब्लॉक अध्यक्षों ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी और जिला ग्रामीण कॉंग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा की अगुवाई में शामिल होकर प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात की तथा उन्हें जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों, अवैध शराब,जुआ सट्टा के ख़िलाफ़ सागर आने का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने समय देने का भरोसा दिलाया।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहसा,सागर जिला घनश्याम सिंह पूर्व विधायक, नरयावली विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह,ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्षगण पुष्पेंद्र सिंह,शिवपाल यादव,देवेंद्र सिंह कुर्मी,रवि उमहिया आदि शामिल हुए।











