
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विशेष सत्र की साक्षी बनीं श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन, महिलाओं को आधी भागीदारी को बताया ऐतिहासिक कदम
सागर। देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत भारत की संसद में महिलाओं को आधी भागीदारी दिए जाने से जुड़े विशेष सत्र का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सागर से लीगल राइट काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन भी सम्मिलित हुईं और इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनीं।
श्रीमती जैन ने इस पहल को नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह निर्णय देश की आधी आबादी को सम्मान और अधिकार दिलाने वाला है। उन्होंने विपक्ष द्वारा इस बिल का समर्थन न करने पर इसे महिलाओं के सम्मान के विपरीत बताया।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है।
इस दौरान श्रीमती जैन ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े से भेंट कर उन्हें इस अभूतपूर्व अवसर के लिए बधाई दी तथा संसद के इस विशेष सत्र में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करने हेतु उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी यमुनाताई मंडल सागर की अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे भी उपस्थित रहीं।











