अपनों के बीच “प्रदीप”: नरयावली की माटी से मुख्यमंत्री के स्वागत का स्नेहिल आह्वान

अपनों के बीच “प्रदीप”: नरयावली की माटी से मुख्यमंत्री के स्वागत का स्नेहिल आह्वान
नरयावली/19.04.2026
राजनीति के गलियारों में अक्सर ‘जनसंपर्क’ एक शब्द बनकर रह जाता है, लेकिन जब विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया अपनी विधानसभा की गलियों में उतरते हैं, तो यह रिश्ता ‘जनप्रतिनिधि और जनता’ का नहीं, बल्कि ‘परिवार और भाई’ का हो जाता है। आगामी 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री जी का आगमन हो रहा है, और इस भव्य स्वागत की तैयारी के लिए विधायक लारिया ने जो लगन दिखाई है, उसमें राजनीति कम और अपनत्व ज्यादा झलकता है।

गांव-गांव उमड़ा वात्सल्य: घर जैसा निमंत्रण
सिलेरा की राहें हों या चाँदामऊ की चौपाल, जरुआखेड़ा का उत्साह हो या मूड़रा-खेजरा दुगाहा की आत्मीयता—विधायक लारिया ने जब दस्तक दी, तो मानों अपनों ने अपनों के लिए द्वार खोल दिए। मैंहर, मोठी और बहेरिया साहनी के हर आंगन में उन्होंने निमंत्रण नहीं, बल्कि अपना स्नेह और विश्वास सौंपा है।

इन अवसरों पर विधायक लारिया ने कहा कि “यह मुख्यमंत्री जी का दौरा भर नहीं है, यह हमारे नरयावली परिवार के सपनों को हकीकत में बदलने का क्षण है। मैं आपको एक विधायक के नाते नहीं, बल्कि आपके बेटे और भाई के नाते आमंत्रित करने आया हूँ।”

विकास की उम्मीद और विश्वास की मुस्कान
विधायक लारिया के इस सघन दौरे ने एक बात साफ कर दी है—मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के लिए दशकों की खुशहाली की सौगात लेकर आ रहा है। जब विधायक लारिया बुजुर्गों के सामने उन्हें 23 अप्रैल का न्योता देते हैं, तो वह दृश्य राजनीति से ऊपर उठकर रिश्तों की एक नई इबादत लिखता है।

तैयारी नहीं, यह तो स्वागत की प्रतीक्षा है
पूरा नरयावली अब मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सज-धजकर तैयार है। विधायक लारिया के प्रयासों ने हर ग्रामीण के मन में यह विश्वास जगा दिया है कि 23 अप्रैल की सुबह विकास की एक ऐसी नई किरण लेकर आएगी, जिससे हर घर रोशन होगा। नरयावली की धरा पर विकास का नया सूरज उगेगा।

Leave a Comment

Read More