
दिनांक: 19/04/2026
गौरझामर पुलिस की बड़ी सफलता: 3000 रुपये का ईनामी और हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
सागर। पुलिस अधीक्षक महोदय विकास कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, गौरझामर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 3 साल से फरार चल रहे 3,000 रुपये के ईनामी आरोपी करन रैकवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
1. घटना का विवरण एवं गिरफ्तारी
थाना गौरझामर के अपराध क्रमांक 403/23 (धारा 354 भा.द.वि. एवं धारा 3(1)(w)(ii) एससी/एसटी एक्ट) में आरोपी करन रैकवार पिता मूलचंद रैकवार (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम भौहारी (थाना सानौधा), पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा 3,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 18/04/2026 को गढ़ाकोटा के आजाद वार्ड में घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को आज दिनांक 19/04/2026 को माननीय न्यायालय सागर के समक्ष पेश किया गया है।
2. अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्तता
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी करन रैकवार थाना विजयराघवगढ़ (जिला कटनी) से हत्या जैसे जघन्य अपराध में भी लंबे समय से फरार है। इस मामले में माननीय प्रधान सत्र न्यायाधीश कटनी द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट भी जारी किया गया है। गौरझामर पुलिस द्वारा इस संबंध में संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है।
3. पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही:
नासिर फारुकी (थाना प्रभारी, गौरझामर)
कार्यवाहक प्र.आर. 951 अनिल
प्र.आर. 529 शैलेन्द्र पाण्डेय
प्र.आर. 906 अशोक सिंह
प्र.आर. (सायबर सेल) सौरभ
आरक्षक: नीतू (101), अरुण (123), शिवप्रताप (734) एवं प्रमोद (208)












