
जब समाज संगठित होता है, तब ही राष्ट्र मजबूत होता है : रिशांक तिवारी
श्री प्रेम प्रसारणी सनाढ्य महासभा के सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का किया सम्मान
सागर। श्री प्रेम प्रसारणी सनाढ्य सभा के तत्वावधान में मोतीनगर स्थित महाकवि पद्माकर सभाकर में आयोजित, सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन समारोह के कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रिशांक तिवारी ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को गमछा पहनाकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में वैवाहिक-सामाजिक पत्रिका ‘सनाढ्य ज्योति’ का विमोचन किया गया, साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का अभिनंदन एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि, सनाढ्य समाज का यह महासम्मेलन, सामाजिक एकता और संस्कारों को सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि, जब समाज जब समाज संगठित होता है, तब ही राष्ट्र मजबूत होता है और सनाढ्य समाज का यह सर्व ब्राह्मण महासम्मेलन उसी एकता का सशक्त उदाहरण है। श्री रिशांक तिवारी ने इस सफल कार्यक्रम के लिए समस्त विप्रबंधुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया, सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी , वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी, विनोद विहारी गोस्वामी, साधना स्थापक, विनोद तिवारी, राजेन्द्र जारोलिया, असीम दीक्षित, रामेश्वर दीक्षित, धनीराम वैद्य, जगदीश प्रसाद दीक्षित, देवकीनंदन पाठक, नरेश तिवारी , प्रकाश दुबे, संतोष पचौरी , शिवदयाल बडोनिया, सुंदरलाल बचकैया, प्रेमनारायण रावत, अरविन्द चौबे, प्रेमनारायण तिवारी, इन्द्रजीत दुबे, राकेश दुबे, डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया, महेंद्र प्रताप तिवारी सहित आयोजन समिति के समस्त सदस्य, समाजजन, विप्रबंधु एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।











