
जुनून और अनुशासन ही खिलाड़ी की असली ताकत है : रिशांक तिवारी
एसपीएल सीजन-4 में पहुंचे रिशांक तिवारी, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
सागर। सिटी स्टेडियम में आयोजित सागर प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-4 के उद्घाटन मुकाबले के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
मैदान पर पहुंचकर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की, साथ ही आयोजन को शहर के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताया और मैदान पर चौके-छक्के लगाकर भी अपना उत्साह जाहिर किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि, जुनून और अनुशासन ही किसी भी खिलाड़ी की असली ताकत होते हैं और एसपीएल जैसे आयोजन सागर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच दे रहे हैं, जो कि सागर के खिलाड़ियों के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि, हमारे शहर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता सिर्फ ऐसे प्लेटफॉर्म की थी, जिसे एसपीएल के आयोजक पिछले चार सीजन से सफलतापूर्वक उपलब्ध करा रहे हैं।
इस अवसर पर एसवीएन संस्थापक कुलपति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल तिवारी जी, भाजपा युवा नेता आकाश सिंह राजपूत जी, आदित्य पांडे जी, अनवर खान जी, अभी सागर जी, ऋतिक साहू जी, शुभम नामदेव जी, नमन चौबे जी, नीरज करोसिया जी सहित गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।











