
पद्मश्री सम्मानित भगवानदास रैकवार का निधन, बुंदेली मार्शल आर्ट जगत में शोक की लहर
सागर/भोपाल। पद्मश्री से सम्मानित बुंदेली मार्शल आर्ट के प्रख्यात कलाकार भगवानदास रैकवार का इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका उपचार चल रहा था।
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों में भगवानदास रैकवार के नाम का ऐलान किया गया था। उन्हें बुंदेली मार्शल आर्ट की पारंपरिक कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाना था।
भगवानदास रैकवार ने अपने जीवन में बुंदेलखंड की इस पारंपरिक युद्धकला को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से कला जगत और क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिजन, शुभचिंतक और कला प्रेमियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।











