
*मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किए करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
सुरखी में लिखी जा रही विकास और समृद्धि की नई इबारत: राजपूत
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से गांव-गांव को मिल रहा लाभ
सागर,दिनांक 18 अप्रैल 2026। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा उनका परिवार है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब गांवों में सड़क, पानी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन आज भाजपा सरकार के प्रयासों से हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। “सुरखी में विकास और समृद्धि की नई इमारत खड़ी हो रही है, और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा,” मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ विकास कार्य ही नहीं हर वर्ग को लेकर कार्य किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए स्टेडियम बनाये जा रहे, जिससे हमारे युवा खेलो की दुनिया में नाम रोशन करें। क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से विश्व में सुरखी का नाम पहले भी लिखा जा चुका है जिसमें कई होनहार खिलाड़ी आगे भी प्रदेश स्तर पर खेलेंगें। इतना ही नहीं हर प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को जोड़ा जा रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि स्कूलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से हमारे शासकीय स्कूलों के छात्रों का आधुनिक शिक्षा भी दी जा रही है। ताकि शासकीय स्कूल के बच्चे भी आधुनिक शिक्षा से जुड़कर और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।
मंत्री राजपूत ने ग्राम पंचायत जमुनियागौड़ में पंचायत भवन निर्माण, चबूतरा एवं कुएं की मरम्मत, सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण तथा नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं में सीधा लाभ मिलेगा।
इसी तरह ग्राम पंचायत करैया में मंगल भवन, स्कूल में बाउंड्रीवाल, नदी घाट निर्माण तथा संत रविदास मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया। वहीं ग्राम चांदौनी में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इन विकास कार्यों से शिक्षा, सामाजिक आयोजन, धार्मिक आस्था और यातायात सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। इसके साथ ही अन्य करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं घोषणा करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर हर्ष का माहौल है क्षेत्रवासियों ने मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, मंडल अध्यक्ष जैसीनगर धरमेंद्र पटैल, हरनाम सिह, धीरज सिंह, विष्णु नेमा, भक्ति तिवारी, सूरज सिंह सरपंच, संदीप सिंह, हेमंत सिंह, बदन सिंह, मालक सिंह, सिद्धगोपाल सिंह, सुमेर सिंह, गंधर्व सिंह, विश्वनाथ, सेवेंद्र सिंह, दयाल सिंह, लखन सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र जोषी, रघुराज लोधी, वीरेंद्र सिंह, साहब सिंह सेमरा, गुडडा शुक्ला, महेश सिंह ठाकुर, लोकमन लोधी, ओम रोहण, पदम यादव, गब्बर सिंह, नीलेश तिवारी, मोतीलाल जैन, तखत सिंह सरपंच, रोशन जाट, धीरज सेलट, योगेंद्र पटैल, कमलेष, विजय मासाब, संतोष पटैल, द्वारिका तिवारी, परसराम अहिरवार, सुमिति चढ़ार सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी शामिल रहे।











