
भगवान परशुराम हमें शास्त्र और शस्त्र के समन्वय की शिक्षा देते हैं : रिशांक तिवारी
परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य वाहन रैली में महापौर संगीता सुशील तिवारी के साथ शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
सागर। भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर युवा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शहर में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर संगीता सुशील तिवारी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं समाजजन शामिल हुए। यह वाहन रैली सिविल लाइन स्थित कालीचरण चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ठाकुर देवालय सदर में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि, भगवान परशुराम हमें शास्त्र एवं शस्त्र दोनों के समन्वय की शिक्षा देते हैं और आज के समय में यही संतुलन समाज को सशक्त और संगठित बनाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि, ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और समाज में एकता एवं समरसता का संदेश देते हैं। वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की सहभागिता रही और पूरे कार्यक्रम में आस्था, उत्साह एवं एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।











