भगवान परशुराम के आदर्शों से ही समाज में शक्ति और एकता का संचार होता है : रिशांक तिवारी

भगवान परशुराम के आदर्शों से ही समाज में शक्ति और एकता का संचार होता है : रिशांक तिवारी

भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव पर निकली शोभायात्रा में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी एवं प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी सम्मिलित हुए

सागर। भगवान परशुराम जी के पावन प्राकट्योत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम में महापौर संगीता सुशील तिवारी , वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी  के साथ भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी जी सम्मिलित हुए। यह शोभायात्रा रामबाग मंदिर, बड़ा बाजार से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर  रिशांक तिवारी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श, शक्ति और एकता का संचार करते हैं, जो कि आज के समय में समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्य सहित, विप्रजन तथा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More