सागर में पुलिस का सम्मान: हिंदू संगठन ने शांतिपूर्ण त्योहारों के संचालन पर थाना कैंट स्टाफ को किया सम्मानित

सागर में पुलिस का सम्मान: हिंदू संगठन ने शांतिपूर्ण त्योहारों के संचालन पर थाना कैंट स्टाफ को किया सम्मानित
खबर:
सागर। जिले के थाना कैंट में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जब हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया। यह सम्मान क्षेत्र में महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पुलिस की सक्रिय भूमिका के लिए दिया गया।
इस दौरान संगठन के सदस्यों ने पुलिस की कार्यकुशलता, जनता के साथ बेहतर तालमेल और बिना किसी विवाद के त्योहारों के सफल आयोजन की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में थाना कैंट के टीआई निरीक्षक रोहित डोंगरे, उप निरीक्षक संजय बामनिया, प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र तिवारी और आरक्षक भानु प्रताप चौधरी को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में हिंदू महासेना संगठन के कौशल यादव, आरव उर्फ डब्बू जाटव, अस्सू, चौकसे, अमन यादव, विवेक कौशल, विक्की डीजे, संजय पटवा, हर्षित शर्मा और हर्षित तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन के कौशल यादव ने बताया कि बीते एक वर्ष में थाना प्रभारी रोहित डोंगरे के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने क्षेत्र के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए हिंदू त्योहारों, रैली और झांकियों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया है। साथ ही, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, गौ हत्या पर रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह सम्मान समारोह पुलिस और जनता के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है, जो भविष्य में भी क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment

Read More